परेश रावल के बेटे ने चित्रकोट जलप्रपात से लगाई 15 बार छलांग, वजह जानकर नहीं होगा यकीन…

बस्तर: बस्तर की हसीन वादियों में आज दूसरे दिन भी हॉट स्टार की वेब सीरीज के लिए शूटिंग जारी रही। चित्रकोट वाटरफॉल के साथ मिचनार घाटी, तामड़ा घूमर, मेंद्री के मनोहारी लोकेशन पर दूसरे दिन शूटिंग हुई। आप को बता दें कि वेब सीरीज की शूटिंग के लिए 200 लोगों का क्रू बस्तर पंहुचा हुआ है। वेब सीरीज के जरिए बस्तर के जंगल पहाड़ और जलप्रपातों की खूबसूरती देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगी। साथ ही बस्तर के पर्यटन पर भी सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

 

इस शूटिंग में जिला प्रशासन के साथ ही पर्यटन विभाग ने भी बड़चढ़ कर सहयोग दिया। दंडामी रिजॉर्ट के मैनेजर ने कृष्ण कुमार केवट ने बताया पर्यटन विभाग के द्वारा बॉलीवुड के बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस से छत्तीसगढ़ में शूटिंग करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ में बन रही फिल्म पॉलिसी का भी असर जल्द ही देखने को मिलेगा।

 

दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात से छलांग लगा रहे है। इस वॉटर फॉल की ऊंचाई लगभग 100 फीट है। आखिर आदित्य ने ऐसा स्टंट क्यों किया। दरअसल, एक वेबसीरीज की ओपनिंग चित्रकोट जलप्रपात में की गई। इसके निर्देशक अंकुश मोहला हैं। परेश रावल के बेटे आदित्य रावल और गली ब्वॉय फेम नकुल रोशन सहदेव इसमें अभिनय कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने 100 फीट ऊंचे चित्रकोट जलप्रपात से 15 बार छलांग लगाई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!