छत्तीसगढ़ स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट, को पायलट दोनों की मौत, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

रायपुर: Chhattisgarh Helicopter Crash छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थि​त स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें पायलट और को पायलट की मौत हो गई है। फिलहाल एयरपोर्ट के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 



 

मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ​क्रैश होने ये पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव की मौत हो गई। हादसे में घायल कैप्टन पंडा को अस्पताल ले जायया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैफिक रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

 

इस हादसे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति:

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!