कोरोना का कोहराम.. 1.87 लाख लोग क्वारंटाइन, यहां अबतक 10 लाख लोगों ने गंवाई जान… पढ़िए खबर

नई दिल्ली: अबतक कोरोना के प्रकोप से बचकर रहने वाला उत्तर कोरिया भी अब इसकी चपेट में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया में कोरोना के कारण बुखार से 6 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना के मामलों को देखते हुए 1.87 लाख लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उत्तर कोरिया में कल ही कोरोना का पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद किम जोंग ने आज कोरिया के 1.87 लाख लोगों को बुखार के लक्षण दिखने पर एकांतवास (क्वारंटाइन) होने का आदेश दिया।

 



 

बता दें उत्तर कोरिया में गुरुवार को कोरोना वैरिएंट ओमीक्रॉन के पहले मरीज की पुष्टि की गई थी। जिसके बाद तानाशाह किम जोंग ने पुरे देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था।  रिपोर्ट के अनुसार जिस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह कई दिनों से ‘बुखार’ से पीड़ित था।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

अबतक 10 लाख लोगों ने गंवाई जान

अमेरिका में कोरोना ने अबतक सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अबतक देशभर में कोरोना की वजह से 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को बयान जारी किया कि देशभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है, जो कि हमारे लिए बेहद दुखद आंकड़ा है। यह उन लोगों के दर्द को स्वीकार करने का पल है जिन्होंने अपनों को खोया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हमें अब इस बिमारी से सावधान रहने की जरुरत है।
अन्य देशों में मामले कम.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के ताजा आकलन में यह कहा गया है कि अमेरिका और अफ्रीका को छोड़कर दुनिया के अन्य देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। मंगलवार देर रात जारी कोरोना की साप्ताहिक रिपोर्ट में स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि 1 सप्ताह में पूरी दुनिया से करीब 35 लाख नए मामले और 25 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!