पीएम मोदी ने बताया….देश में कब शुरू हो सकती है 6जी सर्विस, काम में जुटी…टास्क फोर्स

दिल्ली। ट्राई के सिल्वर जुबली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस दशक के अंत तक देश में 6जी सर्विस शुरू हो सकती है। सरकार की ओर से इसके लिए कोशिशें शुरू कर दी गई है। देश में आने वाले कुछ महीनों में 5जी सेवा की शुरुआत करने की तैयारी चल रही है।

 



उन्होंने बताया कि अगले डेढ़ दशकों में 5जी से देश की अर्थव्यवस्था में 450 अरब डॉलर का योगदान होने वाला है और इससे देश की प्रगति और रोजगार निर्माण को गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में संपर्क यानी कनेक्टिविटी देश के विकास की गति को निर्धारित करेगी

देश की प्रगति की गति को निर्धारित करेगी कनेक्टिविटी

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘21वीं सदी के भारत में कनेक्टिविटी, देश की प्रगति की गति को निर्धारित करेगी। इसलिए हर स्तर पर कनेक्टिविटी को आधुनिक बनाना ही होगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि 5जी प्रौद्योगिकी देश के शासन में, जीवन की सुगमता में और व्यापार की सुगमता में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है तथा इससे खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा, अवसंरचना और हर क्षेत्र में प्रगति को बल मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

एक अनुमान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘आने वाले डेढ़ दशकों में 5जी से भारत की अर्थव्यवस्था में 450 बिलियन डॉलर का योगदान होने वाला है। इससे प्रगति और रोजगार निर्माण की गति बढ़ेगी।’

6जी सेवा के लिए टास्क फोर्स ने शुरू किया काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जल्द से जल्द 5जी बाजार में आ जाएगा। उन्होंने कहा, ‘इस दशक के अंत तक 6जी सेवा आरंभ हो पाए, इसके लिए एक टास्क फोर्स ने काम करना शुरू कर दिया है।’ मोदी ने 2जी को हताशा और निराशा का पर्याय बताते हुए पुरानी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह कालखंड भ्रष्ट्राचार और नीतिगत पंगुता के लिए जाना जाता था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद 3जी, 4जी, 5जी और 6जी की तरफ तेजी से हमने कदम बढ़ाए हैं। ये बदलाव बहुत आसानी और पारदर्शिता से हुए और इसमें ट्राई ने बहुत भूमिका निभाई।’

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया 5जी टेस्ट बेड

प्रधानमंत्री ने ट्राई के सिल्वर जुबली समारोह के अवसर एक डाक टिकट जारी किया है। उन्होंने आईआईटी मद्रास के नेतृत्व में कुल आठ संस्थानों द्वारा बहु-संस्थान सहयोगी परियोजना के रूप में विकसित 5जी टेस्ट बेड की भी शुरुआत की।

पीएम मोदी ने इस परियोजना से जुड़े शोधार्थियों और संस्थानों को बधाई देते हुए कहा कि, ‘मुझे देश को अपना, खुद से निर्मित 5जी टेस्ट बेड राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है।

ये दूरसंचार क्षेत्र में क्रिटिकल और आधुनिक टेक्नॉलॉजी की आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक अहम कदम है।’

मोदी ने कहा कि 5जी के रूप में जो देश का अपना 5जी मानदंड बनाया गया है, वह देश के लिए बहुत गर्व की बात है और यह देश के गांवों में 5जी प्रौद्योगिकी पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!