‘तारक मेहता’ के बाद….फूटी ‘कुंडली भाग्य’ की किस्मत, मनित जोहरा के बाद इस स्टार ने…कहा शो को अलविदा…

धीरज धूपर टीवी जगत के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया में अपने पर्सनल से लेकर प्रोेफेशनल लाइफ से जुड़ी छोटी बड़ी बातें सोशल मीडिया में शेयर करते है। बीते दिनों उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट में एक तस्वीर शेयर कर पापा बनने की खुशी शेयर की थी। जिसे फैंस ने हाथोंहाथ लिया। अब टीवी जगत के गलियारों से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक धीरज जल्द ही कुंडली भाग्य शो को अलविदा कहने वाले है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस टीवी शो में धीरज बीते 5 साल से जुड़े हुए थे और करण बनकर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे थे। बीते कुछ समय से कुंडली भाग्य की कास्ट में बड़े बदालव देखने को मिल रहे हैं।

कछ समय पहले ही खबर आई थी कि मनित जोहरा कुंडली भाग्य में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। चंद महीनों पहले ही मनित जोहरा ने कुंडली भाग्य को अलविदा कह दिया था। इसी बीच धीरज धूपर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि धीरज धूपर कुंडली भाग्य को छोड़ने का मन बना रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

एक रिपोर्ट की मानें तो धीरज धूपर सीरियल कुंडली भाग्य से अलग होने वाले हैं। मेकर्स ने तो धीरज धूपर के रिप्लेसमेंट की भी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि किस वजह से धीरज धूपर कुंडली भाग्य को छोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!