कच्चा बादाम के बाद आया रॉकेट सोडा, खुलते ही बोतल जमीन पर और सोडा हवा में… खूब हो रहा वाइरल.. पढ़िए

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर कई हैरान और मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं. इन वीडियो के जरिए बहुत से लोग और उनसे जुड़ी चीजें खूब चर्चा में भी आ जाती हैं. बीते दिनों कच्चा बादाम गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा कर रखा हुआ था. उससे जुड़े गाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में भी रहे थे. अब इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सोडा शिकंजी बनाने वाले का कमाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

 

 

इंस्टाग्राम हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक सोडा शिकंजी वाला बिल्कुल अलग अंदाज में लोगों के लिए शिकंजी बनाता दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं उसका सोडा की बोतल खोलने का तरीका हर किसी को हैरान कर देगा. इस वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि सोडा शिकंजी वाले का यह वीडियो राजस्थान के अजमेर का है.

 

 

उसकी दुकान का नाम दिलबहार सोडा है. जोकि वीडियो में भी नजर आ रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स तेजी से हिलाते हुए सोडे की बोतल को खोल रहा है. जिसके प्रेशर से सोडा बाहर निकलकर ऊपर तक जा रहा है. शख्स का शिकंजी बनाने का अंदाज भी काफी लग दिख रहा है. सोशल मीडिया पर सोडे वाला का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!