कहर बरपाने आ रहा Samsung का नया 5G Smartphone! फर्राटेदार स्पीड से होगा फुल चार्ज, जानिए हर डिटेल

Samsung Galaxy M13 5G के लॉन्च को लेकर काफी समय से बातें चल रही हैं. आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को सैमसंग (Samsung) एक मिड-रेंज डिवाइस के रूप में लॉन्च करने जा रहा है और इसे एफसीसी (FCC) लिस्टिंग पर देखा गया है. इस सर्टिफिकेशन वेबसाइट के जरिए फोन के बारे में काफी जानकारी सामने आई है. आइए इस फोन के फीचर्स के बारे में जानते हैं.

 



 

 

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखा Samsung Galaxy M13 5G

जैसा कि हम पहले कह रहे थे, Samsung Galaxy M13 5G को एफसीसी (FCC) लिस्टिंग पर देखा जा सकता है. इस सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर सैमसंग का यह स्मार्टफोन SM-M135M मॉडल नंबर से उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी (Bluetooth SIG) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है. इन्हीं लिस्टिंग्स के जरिए फोन के बारे में जानकारी सामने आई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

 

फर्राटेदार स्पीड से चार्ज होगा Samsung Galaxy M13 5G

एफसीसी (FCC) लिस्टिंग के हिसाब से इस स्मार्टफोन में आपको 15W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. एफसीसी साइट के हिसाब से इस फोन को जिस चार्जिंग अडैप्टर के साथ टेस्ट किया गया है, उसका मॉडल नंबर EP-TA200 है. ये अडैप्टर ही 15W के चार्जिंग आउटपुट के साथ आता है. फिलहाल इस बारे में कोई खबर नहीं आई है कि सैमसंग चार्जर फोन के साथ देगा या नहीं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

 

Samsung Galaxy M13 5G के बाकी फीचर्स

आपको बता दें कि ब्लूटूथ एसआईजी (Bluetooth SIG) वेबसाइट के हिसाब से Samsung Galaxy M13 5G में आपको एक डुअल रीयर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है. ये स्मार्टफोन 6.5-इंच के आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ आ सकता है; फिलहाल इसके डिस्प्ले के रेसोल्यूशन और रिफ्रेश रेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!