जब खिड़कीदार ब्लाउज की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं माधुरी दीक्षित, इस साड़ी के आज तक हैं चर्चे

इस मूवी में माधुरी की एक्टिंग तो जबरदस्त थी ही बल्कि उनके द्वारा पहने गए कपड़े भी ऐसे थे, जो आज भी ट्रेंड करते हैं।। खासतौर पर से फिल्म के गाने ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ वाली उनकी सिंपल सी साड़ी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साड़ी को पहनकर माधुरी इतनी ग्लैमरस नजर आईं कि उनकी जगह अगर किसी और ने शायद इसे पहना होता, तो वह इतनी अच्छी नहीं लगतीं।

 



 

देखने वालों को भी हो गया था नजरों का धोखा

‘धक धक गर्ल’ का खिताब केवल उनके साड़ी के लुक के लिए मिला था। यही एक वजह भी है कि अपनी इस इमेज को इन्होंने इस फिल्म में बरकरार रखा, जिसने न केवल जमकर पॉपुलैरिटी बटोरी बल्कि रातों-रात वह सुर्खियों में भी आ गईं।

दरअसल, ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाना शूट करने के लिए माधुरी ने साटन फैब्रिक से बनी रॉयल ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग क ब्लाउज वेअर किया था। साड़ी देखने में बेहद एलिगेंट थी, जिसे खूबसूरत बनाने का काम इसका गोल्डन वर्क कर रहा था। माधुरी का यह लुक ऐसा था, जिसने आते ही फैशन वर्ल्ड में तहलका मचा दिया था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

उस जमाने की टॉप इंडियन फैशन डिज़ाइनर एना सिंह ने डिजाइन किया था। इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। उन्होंने इस साड़ी के फैब्रिक से लेकर उसके वर्क पर बहुत ही बारीकी से काम किया था, जिसके लिए उन्होंने कोई एक-दो लाख नहीं बल्कि पूरे 15 लाख रूपए चार्ज किए थे।

 

इस साड़ी पर हाथ का महीन काम किया गया था, जिसका बेस बैकग्राउंड भले ही एकदम प्लेन हो, लेकिन इसके पल्लू पर टीला वर्क के साथ जरी-जरदोजी का काम था। ऑउटफिट पर ज्यामिति रूपांकनों को उकेरा गया था, जोकि देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।इसमें कोई डाउट नहीं है कि माधुरी की ये साड़ी ही नहीं बल्कि इसे कैरी करने का उनका अंदाज भी काफी हटकर था, जिसने उन्हें एक झटके में लाइमलाइट में ला दिया था। हालांकि, जिस एक चीज ने इस साड़ी को पॉपुलर बना दिया, वो उनका खिड़कीदार ब्लाउज था, जो सामने से बेहद संस्कारी और पीछे से बोल्डनेस का तड़का लगा रहा था।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

दरअसल, इस साड़ी के साथ माधुरी ने बैकलेस ब्लाउज पहना था, जोकि उन दिनों चलन में भी नहीं था। चोली पर भी साड़ी की मैचिंग की कढ़ाई की गई थी, जिसकी नेकलाइन को हाइ लुक में रखा था। वहीं इसमें 3/4 स्लीव्स बनी थी, जो इसके बाद आम हो गई थीं।
इस साड़ी को रॉयल लुक देने के लिए माधुरी दीक्षित ने पूरी तरह गोल्ड से बनी जूलरी पहनी थी, जोकि न केवल एम्ब्रोइडरी को कंट्रास्ट कर रही थी बल्कि इससे साड़ी का कलर भी एकदम खिलकर नजर आ रहा था। वहीं मेकअप के लिए अदाकारा ने लाइट पिंक लिप्स, कोहल्ड आईज, रोजी चीक्स, डार्क आईब्रोज और माथे पर बिंदी के साथ बालों को सेंटर पार्टेड करते हुए बन में स्टाइल किया था। माधुरी का ओवरऑल लुक किसी को भी घायल करने के लिए काफी था।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!