Spits on Bride Daughter: दुल्हन बनी बेटी पर थूकता है पिता’ बुरी नजर से बचाने के लिए निभाई जाती है ये रस्म, जानिए शादी से जुड़ी अजीबोगरीब रस्मों के बारे में

नई दिल्ली: हमारी पूरी दुनिया रंग बिरंगी है और ये रंग बिरंगी दुनिया ही कई क्षेत्रों की खास पहचान भी है। इस रंग-बिरंगी दुनिया में कई प्रकार के रीति​ रिवाज भी है, जो स्थानीय लोगों के द्वारा निभाए जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे रीति रिवाज भी है जो अजीबोगरीब हैं, जो खतरनाक हैं बावजूद इसके लोग इसे बड़ी सहजता से निभाते हैं।



वहीं, कुछ ऐसे अजीबोगरीब रीति रिवाज भी है जो शादियों में निभाए जाते हैं। इनमें से भारत के कई हिस्सों में भी अजीबोगरीब रीति रिवाज निभाए जाते हैं। जैसे दुल्हन बेटी पर पिता का थूंकना तो दूल्हा दुल्हन को टॉयलेट सूप पिलाना। तो आइए जानते हैं किस देश में शादी के दौरान कौन सी अजीब रस्में हैं!

दुल्हन के ऊपर थूकते हैं पिता

केन्या में जब शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन गांव छोड़ के जाते हैं तो दुल्हन के पिता अपनी बेटी के सिर और सीने पर थूकते हैं, ताकि बुरे साए नवविवाहित जोड़े से दूर रहें।

दूल्हा-दुल्हन का किया जाता है मुंह काला

स्कॉटलैंड में शादी के एक दिन पहले दूल्हा-दुल्हन को घर के बाहर ले जाकर उनपर शराब, राख़, चिड़िया के पंख और आटा डाला जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से दोनों को नजर नहीं लगती।

उड़ाते हैं कबूतर

रस्मों के मुताबिक शादी में दूल्हा और दुल्हन दो कबूतरों को आसमान में उड़ाते हैं। फिलीपींस में लोगों का मानना है कि ऐसा करने से शादीशुदा जोड़े का जीवन खुशहाल और शांत रहता है।

पोलिश परंपरा के मुताबिक शादी में आने वाले मेहमान, दुल्हन के साथ नाचने के लिए रुपए देते हैं। उन पैसों को जमा कर दूल्हा-दुल्हन हनीमून के लिए जाते हैं।

ग्वाटेमाला में तोड़ते हैं सफेद घंटी

जैसे हिन्दू शादियों में घर में कदम रखने से पहले कलश गिराया जाता है वैसे ही ग्वाटेमाला की शादियों में दूल्हे की मां, नए नवेले जोड़ों की खुशहाल जिंदगी के लिए एक सफेद घंटी तोड़ती हैं।

इटली में उछालते हैं मीठी टॉफी

कन्फेट्टी का मतलब सिर्फ कागज के टुकडे उड़ाना नहीं है। कन्फेट्टी का अर्थ होता है मीठी टॉफियां। शादी में आए मेहमानों को टॉफी दी जाती है और विदाई के समय ये टॉफियां शादीशुदा कपल के ऊपर फेंकी जाती हैं।

लकड़ी काटने की रस्म

जर्मनी में लकड़ी काटने की रस्म है। दूल्हा और दुल्हन मिलकर, सारे मेहमानों के सामने एक लकड़ी का टुकड़ा काटते हैं। अगर दोनों, ठीक तरह से ये कर लेते हैं तो माना जाता है कि वो जिन्दगी के उतार-चढाव में एक दूसरे का साथ देंगे और हमेशा साथ रहेंगे।

दूल्हा सास को देता है बत्तख

पुरानी कोरियन सभ्यता के अनुसार, शादी में दूल्हा अपनी सास को बत्तख तोहफे में देता था। मान्यता ये थी कि ऐसा करने से दूल्हा-दुल्हन के प्रति अपनी निष्ठा सिद्ध करता है लेकिन आजकल दूल्हा-दुल्हन लकड़ी की ही बत्तख एक दूसरे को देते हैं। एक और रस्म कोरिया में होती है। इसमें दूल्हे के दोस्त उसके पैर पर लकड़ी या मछली से मारते हैं। ये इसलिए किया जाता है कि सुहागरात को दूल्हा-दुल्हन को “निराश” न करे।

इस प्रथा में दूल्हा और दुल्हन के दोस्त और रिश्तेदार शादी की एक रात पहले दोनों के घर के सामने बर्तन तोड़ते हैं।

काटते हैं काला वेडिंग केक
जमैका की शादियों में काला वेडिंग केक मेहमानों को खिलाया जाता है जो फलों और डार्क रम से बनता है।

दुल्हन को अगवा करने की रस्म

रोमानिया में एक नकली अगवा करने का खेल खेला जाता है। दुल्हन के दोस्त और परिजन उसे किडनैप कर लेते हैं और दूल्हे को रुपए और शराब का लालच देकर दुल्हन को बचाया जाता है।

डोली और लाल छाता की रस्म
हिन्दुस्तानी शादियों की तरह ही चीन में भी दुल्हन लाल रंग की डोली में लाई जाती है। चाइनीज लाल रंग को शुभ मानते है। परंपरा है कि दुल्हन लाल रंग के घूंघट में आती है और उसकी दोस्त, लाल छतरी उसके सर के ऊपर रखती है।

डोली और लाल छाता की रस्म
हिन्दुस्तानी शादियों की तरह ही चीन में भी दुल्हन लाल रंग की डोली में लाई जाती है। चाइनीज लाल रंग को शुभ मानते है। परंपरा है कि दुल्हन लाल रंग के घूंघट में आती है और उसकी दोस्त, लाल छतरी उसके सर के ऊपर रखती है।

आग ले जाने की रस्म
रस्मों के मुताबिक दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता, अपने घर से आग लेकर दूल्हे और दुल्हन के नए घर जाते हैं और उनके घर में पहली लौ जलाते हैं। जिस घर में बड़े हुए हैं उस घर की आग नवविवाहित जोड़े के लिए शुभ मानी जाती है।

error: Content is protected !!