नई सरकार में रिकॉर्ड 13 महिलाओं ने ली मंत्री पद की शपथ, PM अल्बनीज ने कहा- आज गर्व हो रहा है…

ऑस्ट्रेलिया की नयी सरकार में बुधवार को पहली महिला मुस्लिम समेत रिकॉर्ड 13 महिलाओं ने मंत्री पद की शपथ ली। गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले द्वारा राजधानी कैनबरा में आयोजित समारोह में नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के नेतृत्व में इन मंत्रियों का शपथ ग्रहण मध्यमार्गी-वामपंथी लेबर पार्टी की निवर्तमान रूढ़िवादी पार्टियों पर चुनावी जीत के 11 दिन बाद हुआ।



अल्बनीज ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एक समावेशी सरकार का नेतृत्व करने पर गर्व है जो ऑस्ट्रेलिया की तरह ही विविधतापूर्ण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी नए लेबर (पार्टी के) सदस्यों का स्वागत है।’’

ऐनी एली ने ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला मुस्लिम मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि एद हुसिक कैबिनेट में सेवा देने वाली पहली मुस्लिम बनीं। लिंडा बर्नी जातीय मामलों के मंत्री के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला और एकमात्र दूसरी स्थानीय मूल की व्यक्ति बनीं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

13 women took oath as ministers : अल्बनीज और विदेश मंत्री पेनी वोंग ने पिछले हफ्ते की शुरुआत में शपथ ली थी ताकि वे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर सम्मेलन के लिए तोक्यो जा सकें।

अल्बनीज के मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों के साथ-साथ कुछ ऐसे सांसद भी शामिल हैं, जिन्होंने नौ साल पहले सत्ता में रही पिछली लेबर सरकार में सेवा की थी।

अल्बनीज ने कहा, ‘‘हमारे पास संसद में हमारे पक्ष में कई प्रतिभाशाली सांसद हैं। यह हमारे इतिहास में सबसे अनुभवी लेबर सरकार है।’’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

अल्बनीज को ब्रिटिश गायक-गीतकार बिली ब्रैग से समर्थन मिल रहा है। ब्रैग ने ट्विटर पर लिखा कि वह यह जानकर मुग्ध हो गये कि ‘‘ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में मेरे गीतों का उल्लेख किया।’’ ब्रैग ने कहा कि उन्हें हैरानी नहीं हुई क्योंकि वह 20 से अधिक वर्षों से अल्बनीज के दोस्त हैं। ब्रैग ने कहा कि अल्बनीज से उनकी मुलाकात सिडनी में एक थिएटर में हुई थी और दोनों ही संगीत एवं संहानुभूतिपूर्ण राजनीति में विचार साझा करते हैं।

‘‘वह (अल्बनीज) जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वो कठिन हैं और मैं उनकी सफलता से ईर्ष्या नहीं करता। हम में से कुछ लोग दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के बारे में गाते हैं – अब उस वादे को पूरा करने की जिम्मेदारी उनके पास है।’’

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

error: Content is protected !!