आसमान से बरसी आफतः आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, 18 पशुओं ने भी तोड़ा दम

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 



संभागीय आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये घटनाएं आठ से 12 जून के बीच क्षेत्र के चार जिलों में हुईं और इस दौरान 18 दुधारू और गैर दुधारू मवेशी भी मारे गए। आठ जून से मराठवाड़ा क्षेत्र में हुई मौतों के संबंध में संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा सोमवार को एक प्राथमिक रिपोर्ट जारी की गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत

रिपोर्ट के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने से सर्वाधिक तीन मौतें जालना जिले में हुईं, जबकि औरंगाबाद में दो और उस्मानाबाद व लातूर में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में सोमवार सुबह तक कुल 5.59 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि इस क्षेत्र में औसतन 38 मिलीमीटर बारिश हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मराठवाड़ा के किसी भी प्रशासनिक केंद्र में फिलहाल भारी वर्षा (एक दिन में 65 मिलीमीटर से अधिक) नहीं दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि नांदेड़ में सर्वाधिक 43.3 मिलीमीटर, जबकि औरंगाबाद में 42.4 मिलीमीटर, उस्मानाबाद में 40.7 मिलीमीटर, बीड और परभणी में 39.2 मिलीमीटर, हिंगोली में 37.1 मिलीमीटर, जालना में 35.2 मिलीमीटर तथा लातूर में 24.4 मिलीमीटर में बारिश हुई है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प, ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर 17 अगस्त तक होंगे जिले में विविध आयोजन
error: Content is protected !!