पहली मुलाकात में सैफ की हरकत से चौंक गई थीं अमृता, फिर भी दे बैठीं दिल.. पढ़िए

अमृता सिंह और सैफ अली खान की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी और दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा भी बेहद दिलचस्प था. बस इसी मुलाकात से दोनों के बीच ऐसी बात बढ़ी कि दोनों ने एक होने का फैसला कुछ ही मुलाकातों में ले लिया था.



 

 

साल 1991 की बात थी जब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को उनकी पहली फिल्म बेखुदी ऑफर की गई. उनका नाम इस फिल्म से जुड़ गया. राहुल रवैल की इस फिल्म के चर्चे खूब हो रहे थे वहीं हीरो बनने जा रहे सैफ अली खान भी काफी खुश थे. लेकिन लगता है ये फिल्म सैफ अली खान को सिर्फ उनकी किस्मत बदलने के लिए ही मिली थी. क्योंकि इसी फिल्म के दौरान उनकी मुलाकात अमृता सिंह (Amrita Singh) से हुई और ये मुलाकात उनके लिए यादगार बन गई.

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

 

 

फोटोशूट पर हुई दोनों की मुलाकात
सैफ अली खान और अमृता सिंह की पहली मुलाकात बेखुदी फिल्म के लिए फोटोशूट पर हुई. इस फिल्म की हीरोईन अमृता सिंह नहीं थीं लेकिन राहुल रवैल चाहते थे कि अमृता इस फोटोशूट में शामिल हों. लिहाजा अमृता इसके लिए सेट पर पहुंचीं और सेट पर सैफ अमृता को देखते ही दिल खो बैठे थे. जैसे ही फोटोशूट शुरू हो तो ना जाने सैफ को क्या हुआ कि उन्होंने अमृता के कंधे पर हाथ रख दिया. ये देख अमृता भी काफी हैरान रह गई थीं. हालांकि फोटोशूट के दौरान उन्होंने कुछ नहीं कहा. उस वक्त अमृता काफी सीनियर एक्ट्रेस थीं जबकि सैफ अली खान की एक भी फिल्म नहीं आई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

 

 

सैफ का यही कॉन्फिडेंस अमृता को भाया
सैफ की इस हरकत के बावजूद अमृता उनसे काफी इम्प्रेस हो गई थीं. तभी तो पहली ही मुलाकात के बाद जब सैफ ने अमृता को डिनर पर बुलाया तो अमृता ने इंकार ना करते हुए खुद ही सैफ को घर पर इनवाइट कर दिया था. और फिर ये दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. इस मुलाकात के 6 महीने बाद ही अमृता और सैफ ने शादी कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!