Janjgir FIR : गर्भवती महिला से की मारपीट, पति, देवर और देवरानी के खिलाफ हुई FIR

जांजगीर-चाम्पा. गर्भवती महिला से चरित्रशंका और मायके से बंटवारा लाने को लेकर पति, देवर और देवरानी ने गर्भवती महिला से मारपीट की है. शिवरीनारायण पुलिस ने पति, देवर और देवरानी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, महिला नीरा बाई साहू की शादी केसला निवासी केशव प्रसाद साहू से हुई है. सुबह के समय नीरा बाई, घर में थी, तब उसका पति शराब पीकर घर आया और चरित्र पर शंका करते हुए मायके से बंटवारा लाने को कहकर पति केशव प्रसाद साहू, देवर हरप्रसाद साहू एवं देवरानी रोहणी द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौच करने लगे. हाथापाई में महिला को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

प्रार्थी गर्भवती महिला अपनी जान बचाकर भागते हुए अपनी मायके गई और मुड़पार गांव निवासी अपने भाई लीलाराम एवं भोजराम को घटना के बारे में बताया. फिर डायल 112 की मदद से गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ ले जाया गया, जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जांजगीर रिफर किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति एवं देवर-देवरानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!