Shahrukh Khan से 3 चीजें चुराना चाहती हैं Anushka Sharma, लिस्ट जानकर किंग खान ने कहा-‘इसे तो छोड़ दे’

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है. आज उनके करोड़ों फैंस है जो किंग खान की सिर्फ एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं. आज एक्टर एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए हर कलाकार के लिए प्रेरणा हैं. वैसे तो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जैसी लाइफ जीने का सपना हर इंसान देखता है लेकिन हर किसी की किस्मत किंग खान की तरह नहीं होती.

 



 

 

किंग खान की इन चीजों पर है अनुष्का की नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की नजर भी किंग खान की कई चीजों पर है. दरअसल, अपनी फिल्म ‘जीरो’ के प्रमोशन के दौरान जब अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) से पूछा गया कि, ‘वो शाहरुख की कौन-कौन सी चीजें लेना पसंद करेंगी?’ इस सवाल पर ऐक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा कि ‘ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो मैं शाहरुख (Shahrukh Khan) से चुराना चाहूंगी’. ये बात सुनकर पास बैठे शाहरुख भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

 

 

इन चीजों को चुराना चाहती हैं एक्ट्रेस

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बताया कि वो शाहरुख(Shahrukh Khan) की शानदार घड़ियों का कलेक्शन चुराना चाहती हैं. इसके अलावा वो उनका खूबसूरत घर ‘मन्नत’ भी चुराना चाहती हैं. अनुष्का ने कहा कि वो शाहरुख की घड़ियों को चुराकर बेचना चाहती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि वो शाहरुख (Shahrukh Khan) की वैनिटी कार को भी चुराना चाहती हैं. अनुष्का की बात सुनकर किंग खान कहते हैं कि ‘इसे तो छोड़ दे, मैं अपने बीवी बच्चों को लेकर वैनिटी में ही रह लूंगा’.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

 

 

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख

शाहरुख खान (Sharukh Khan) को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (anushka Sharma) लीड रोल में थीं. अब फैंस किंग खान की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि जल्द ही शाहरुख फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी लीड रोल में होंगे. इसके अलावा उनके पास डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ भी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

Related posts:

error: Content is protected !!