ओटीटी पर दिखा बाबा निराला का चमत्कार, महज 32 घंटों में व्यूज हुए 100 मिलियन पार.. विस्तार से पढ़िए

नई दिल्ली: एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज एक बदनाम- आश्रम के तीसरे सीजन को खूब पसंद किया जा रहा है और दर्शक इसे धड़ाधड़ देख रहे हैं, जिसके चलते आश्रम 3 ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉबी देओल अभिनीत वेब सीरीज के तीसरे सीजन ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज होते ही दर्शक टूट पड़े और कुछ ही घंटों में व्यूज का रिकॉर्ड बना डाला। एक बदनाम- आश्रम 3 ने महज 32 घंटों में 100 मिलियन व्यूज हासिल किये हैं।



 

 

आश्रम के पहले दो सीजंस को लगभग 160 मिलियन व्यूज हासिल हुए थे, उस लिहाज से तीसरे सीजन ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। इसकी शुरुआत सीजन 3 के ट्रेलर के साथ ही हो गयी थी। छह घंटों के भीतर शो पूरे भारत में YouTube पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था। तीसरा सीजन 3 जून को स्ट्रीम किया गया था।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

 

आश्रम एक ऐसा शो है, जो बाबा निराला के जीवन को दिखाता है। एक बदनाम-आश्रम 3 में काशीपुर वाले बाबा निराला और निडर हो गए हैं और सत्ता के लिए उनकी लालसा ने उन्हें अजेय बना दिया है। वह अपने आप को सबसे ऊपर मानता है और सोचता है कि वह भगवान है। आश्रम की शक्ति चरम पर है। यह ‘बदनाम’ आश्रम महिलाओं का शोषण, ड्रग्स और अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर पद और सत्ता हासिल करने के लिए जारी है। दूसरी ओर भगवान निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

 

निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा कहते हैं, “हमें आश्रम और अब तक रिलीज हुए सभी सीजंस पर बहुत गर्व है। दर्शकों ने एक बार फिर अपना प्यार दिखाया है और हम उनकी प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। पूरी कास्ट और क्रू ने अथक परिश्रम किया है और हमें खुशी है कि हमें MX Player से बहुत अच्छा सपोर्ट मिला है और हम अपने भविष्य के वेंचर के लिए भी उत्सुक हैं। हम अपने दर्शकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।”

 

सीरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष ने अलग-अलग किरदार निभाये हैं। यह शो एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

error: Content is protected !!