JanjgirChampa News : उर्वरकों की जमाखोरी पर कृषि विभाग सख्त, कई दुकानों को नोटिस…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों की जमाखोरी और अनियमितता पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उप संचालक कृषि राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल गठित कर खाद, बीज और कीटनाशकों की दुकानों की जांच की जा रही है, ताकि किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान समय पर उपलब्ध हो सके।



सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांजगीर स्थित मेसर्स कश्यप कृषि केन्द्र और चांपा के मेसर्स दिशा सेल्स का निरीक्षण किया गया, जहां पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक का मिलान सही पाया गया। हालांकि, संबंधित संचालकों को भविष्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
वहीं नवागढ़ विकासखंड में मेसर्स नानकचंद नंद किशोर के यहां पीओएस और स्टॉक में अंतर पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी तरह बलौदा विकासखंड के पिसौद और जर्वे क्षेत्र की चार दुकानों—मेसर्स कश्यप कृषि केन्द्र, हर्षिता कृषि केन्द्र, योगेश कश्यप कृषि केन्द्र और तरुण ट्रेडर्स—में भी अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltata News : बनाहिल में 3 मई को मानवता का मेला, दिव्यांगों को मिलेंगी ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी 22 डॉक्टर करेंगे विभिन्न बीमारियों का निशुल्क इलाज, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल एवं भारतीय जैन संगठना बिलासपुर की पहल...

पामगढ़ विकासखंड में सेवा सहकारी समिति भिलौनी और धनगांव में स्टॉक सही पाया गया, जबकि बम्हनीडीह के चोरिया स्थित क्रांति कृषि केन्द्र और आरएसएस ट्रेडर्स में अंतर पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा आगे भी लगातार निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : फायरिंग कर युवक की हत्या करने का मामला, 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी कर रहे जांच, बिलासपुर और जांजगीर की साइबर टीम कर रही जांच, करही गांव में पुलिस ने जांच के लिए किया कैम्प, संदेहियों से पूछताछ कर रही पुलिस, IG बिलासपुर भी पहुंचे करही गांव, परिजन से मिले... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!