BIG BREAKING: उद्धव ठाकरे ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, महाराष्ट्र संकट पर बड़ी खबर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को इस्तीफे वाला खत सौंपा. राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा कि मुझे इसमें जाना ही नहीं था.



इसलिए मैं विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं.उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं. उद्धव ने कहा कि मुझे इन सबमें आना ही नहीं था, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री आवास को पहले ही छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि कल से मैं शिवसेना ऑफिस जाऊंगा

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र में हलचल तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक होटल में कोर कमिटी की बैठक कर रहे हैं. इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक रवि राणा ने कहा, पहले ही मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए था.

उनकी बंद मुट्ठी में जो पावर थी वह भी निकल गयी है. जो हनुमान चालीसा का अपमान करता है, उनको सबक हनुमान भक्तों ने सिखाया है. सभी चाहते हैं देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. हम सब भी उनके साथ खड़े हैं.

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

error: Content is protected !!