Janjgir Murder Arrest : कुल्हाड़ी मारकर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. कुल्हाड़ी मारकर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिसौद गांव का है.

 



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि आरोपी दिलहरण साहू ने जमीन विवाद को लेकर अपने बड़े भाई दिलेराम साहू को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई दिलहरण साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!