छत्तीसगढ़ : आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली बंपर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, ऐसे करें अप्लाई….पढिए 

मुंगेली: जिले के पथरिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों एवं नगर पंचायत पथरिया व सरगांव के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों से 20 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 



एकीकृत बाल विकास परियोजना पथरिया के परियोजना अधिकारी ने बताया कि पथरिया विकासखण्ड के ग्राम लुकउकापा, रामबोड़ 02, अमोरा 04, गंगद्वारी 03, सांवा 03 आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु आवेदन मंगाए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

इसी प्रकार ग्राम पकरिया 01, सकेत 01, कचरबोड़, भटगांव 02, पौंसरी 01, गंगद्वारी 01, कोकड़ी 01, कलार जेवरा 01, सोनपुरी 01, ढोठमा 01, जेवरा 01, हथेकरा 01 और नगर पंचायत पथरिया के चोरभट्ठी 02 व नगर पंचायत सरगांव के सरगांव 01 आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु आवेदन मंगाए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

उन्होंने बताया के उक्त पदों पर आवेदन करने वाले आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

आंगनबाड़ी पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए तथा आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पथरिया में सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!