गाय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बच्चे की हत्या का है आरोप, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः  दुनिया में हर रोज तरह-तरह के अपराध होते हैं। ज्यादातर मामलों में इंसानों पर ही अपराध दर्ज होता है और गिरफ्तारी भी होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें इंसान नहीं बल्कि गाय पर मामला दर्ज हुआ है। मामला साउथ सूडान के लेक्स स्टेट का है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के एक फार्म के नजदीक मौजूद एक बच्चे पर हमले के आरोप में एक गाय को गिरफ्तार कर लिया गया। गाय के हमके के कारण लड़के की वहीं पर तुरंत मौत हो गई। इसके बाद अब गाय को रुंबेक सेंट्रल काउंटी पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

पहले भी जानवरों पर चल चुका है मुकदमा

आपको बता दें कि सूडान में इससे पहले भी जानवरों को अरेस्ट किया गया था, उनपर मुकदमा चला और फिर उन्हें जेल की सजा भी हुई। कुछ समय पहले ही एक भेड़ को 45 साल की महिला के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, फिर उस पर मुकदमा भी चला, और आखिर में उसे तीन साल जेल की सजा दे दी गई थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!