Janjgir DeadBody : सिलाई मशीन की रिपेरिंग करने वाले व्यक्ति की घर मे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सिलाई मशीन की रिपेरिंग करने वाले व्यक्ति चुड़ामणि नामदेव की लाश घर में मिली है. अकलतरा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच कर रही है.

 



पुलिस को सूचना मिली थी कि दो-तीन दिनों से चूड़ामणि नामदेव के घर का दरवाजा नहीं खुला है. पुलिस सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची और घर के पीछे का दरवाजा खुलवाया, जहां चूड़ामणि नामदेव बिना कपड़ों के मृत अवस्था में पड़ा मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

फिलहाल, चूड़ामणि की मौत का कारण स्पष्ठ नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. आपको बता दें कि 55 वर्षीय चूड़ामणि नामदेव, अपने घर में अकेले रहता था और सिलाई मशीन बनाने का काम करता था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!