ENG vs NZ: ये गेंदबाज ने रचा इतिहास, 145 साल के इतिहास में पहली बार किया ये बड़ा कमाल

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है. टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में पहली बार जेम्स एंडरसन ने कुछ ऐसा कमाल करके दिखाया है, जो उनसे पहले दुनिया का कोई भी तेज गेंदबाज नहीं कर पाया है. दरअसल, जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं.

 



145 साल के इतिहास में जेम्स एंडरसन ने किया ये बड़ा कमाल

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1877 में मेलबर्न के मैदान पर खेला गया था. 1877 से लेकर अभी तक के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा 650 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं. जेम्स एंडरसन ने साल 2003 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास

39 साल के जेम्स एंडरसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कीवी कप्तान टॉम लाथम को 4 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने 650 विकेट पूरे कर लिए. दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में जेम्स एंडरसन तीसरे नंबर पर हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

800 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें कि टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा 800 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न मौजूद हैं, जिन्‍होंने 709 टेस्‍ट विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद इंग्‍लैंड के दिग्‍गज तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन 650 टेस्‍ट विकेट लेकर तीसरे स्‍थान पर हैं. चौथे नंबर पर भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले हैं. अनिल कुंबले के नाम 619 विकेट दर्ज हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!