Kia EV6 की वे खूबियां, जो इसे बनाती हैं सबसे स्पेशल electric कार.. जानिए

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम ने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए नए द्वार खोल दिए है। जब हम इलेक्ट्रिक कार के बारें में बात करते है, तो जहन में सबसे पहले दिमाग में रेंज आती है। ये चीजे आना स्वाभाविक सी बात है। आज हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक कार के बारें में बताने जा रहे है। जिसे एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक बिंदास रुप से चलाया जा सकता है। जिस कार के बारें मे हम बात कर रहे है उसका नाम Kia EV6 है… देखने में ये कार Jaguar i-Pace जैसी दिखती है। इसका अपना एक फ्रेश लुक है और यह मॉडिफाइड ICE प्लेटफॉर्म पर बनी है। ये एक हैचबैक और एसयूवी के बीच की गाड़ी है।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

कार के सबसे फ्रंट में हेडलैम्प यूनिट के चारो तरफ बड़े डीआरएल हैं और बॉटम एक दूसरे की मिरर इमेज की तरह दिख रहे हैंय़ यह काफी कूल लुक है और पूरी यूनिट बहुत ही कूल और अट्रैक्टिव दिखती है। क्लैम शेल बोनट के नीचे एक पतली सी ग्रिल दी गई है, जबकि हवा के लिए इनटेक बम्पर के निचले हिस्से में है जो बैटरी कूलिंग और एचवीएसी सिस्टम के लिए हवा देता है।

 

 

कार का इंटीरियर फिट और फिनिश अच्छा है और कुल मिलाकर यह प्रीमियम लगता है। डार्क थीम अच्छी तरह से काम करती है और डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल में उनके लिए एक अच्छा ब्लैक और ग्रे पैटर्न वाला फिनिश है, EV6 में डोर, फ्लोर और डैश में भी साफ-सुथरे पैटर्न में 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग है। दूसरी डिवाइस में एक सनरूफ शामिल है। इसमें वेंटिलेटेड सीट, 360-डिग्री कैमरा, एक वायरलेस फोन चार्जर, आगे और पीछे यूएसबी स्लॉट के साथ-साथ पीछे की सीटों के नीचे एक 3-पिन एसी पावर आउटलेट। लैपटॉप जैसी किसी चीज में प्लग इन करना। यह एक कनेक्टेड कार एक्सपीरिएंस भी देती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

म्यूजिक के लिए एक 14 स्पीकर मेरिडियन सिस्टम है और EV6 में एक बहुत ही क्लीन कर्व्ड डिस्प्ले पैनल है जिसमें दो 12.3-इंच की स्क्रीन हैं। डिस्प्ले का टच रिस्पॉन्स अच्छा है और लेआउट काफी सिंपल है। वायर्ड कनेक्शन के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो भी है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!