Janjgir Fraud FIR : थल सेना एवं वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख 27 हजार की ठगी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में थल सेना एवं वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लोगों से 10 लाख 27 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुट गई है.

 



शिकायतकर्ता लक्ष्मीकांत साहू ने पुलिस को बताया कि उसे और भोलेनाथ साहू को थल सेना में नौकरी लगाने के नाम पर में आरोपी दिलीप साहू ने दोनों से 9 लाख की मांग की थी और भोलेनाथ के भाई गुलशन साहू को वन विभाग में फारेस्ट गार्ड के पद पर नौकरी दिलाने की बात कहकर 3 लाख 50 हजार की मांग की थी. इन तीनों ने आरोपी दिलीप को किस्त-किस्त एवं फोनपे के माध्यम से 10 लाख 27 हजार दे दिए.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

उसके बाद आरोपी दिलीप ने ना तो उनकी नौकरी लगाया और न ही उनके पैसे वापस किया.
रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दिलीप साहू के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुट गई है.
आपको बता दें कि आरोपी दिलीप साहू, देवरी गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!