70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करेगी सरकार, जल्द जारी होगी अधिसूचना, SSC के माध्यम से होगा चयन

नयी दिल्ली:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कहा है कि वह केंद्र सरकार के विभागों में लगभग 70 हजार रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा।



आयोग की ओर से की गई यह घोषणा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत सप्ताह केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से अगले डेढ़ साल के भीतर 10 लाख लोगों की भर्ती करने को कहा था।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

एसएससी ने 20 जून को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा, ‘‘भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास के तहत आयोग लगभग 70 हजार अतिरिक्त रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। आने वाले समय में वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं के नोटिस अपलोड किये जाएंगे।’’

error: Content is protected !!