Janjgir News : कुथुर में आयोजित ग्राम शिविर मे शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा. ’’ आम जनता की समस्याओ का त्वरित निराकरण करने तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के समुचित प्रचार-प्रसार करने हेतु आयोजित ग्राम शिविरों का भरपूर लाभ उठाये जनता.’’ उक्त बाते ब्लाक नवागढ़ के ग्राम कुथुर में आयोजित ग्राम शिविर मे शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही।



ग्राम पंचायत भवन मे ग्राम नोडल अधिकारी और कर्मचारियो के साथ बैठकर प्रदेश सचिव ने ग्रामीणो के द्वारा दिए जा रहे आवेदनो मे सहयोग किया। शिविर मे लगभग 200 से ज्यादा आवेदन आये। इंजीनियर पाण्डेय ने प्रशासन के द्वारा लगाये गये ग्राम शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की और जल्द से जल्द समाधान का विश्वास भी जताया। उन्होने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

error: Content is protected !!