‘माफी की जरूरत पड़ गई वो भी चैनल के माध्यम से’ इंटरव्यू में रोए Krushna Abhishek तो आया Govinda का रिएक्शन!

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक एक ही परिवार का हिस्सा हैं लेकिन इस परिवार के बीच पिछले कुछ सालों से जो दूरियां आई हैं उनसे हर कोई वाकिफ है. परिवार के बीच का कलह कलेश जैसे ही सड़क पर आया तो खूब खबरें बनीं. वहीं हाल ही में गोविंदा (Govinda) जब मनीष पॉल के टॉक शो में पहुंचे तो उन्होंने मामा संग अपने झगड़े पर भी खुलकर बात की थी और वो भावुक भी हो गए थे. अब इस इंटरव्यू पर गोविंदा ने भी कुछ कहा है.



 

क्या गोविंदा करेंगे भांजे को माफ
कृष्णा अभिषेक के इंटरव्यू पर गोविंदा ने कहा कि ‘जो प्यार ऑन कैमरा वो दिखा रहे हैं कम से कम वो प्यार ऑफ कैमरा भी तो दिखे. इसके अलावा गोविंदा ने ये भी माना कि वो कृष्णा की मां यानि अपनी बहन के सबसे ज्यादा करीब थे और घर में सबसे ज्यादा प्यार भी कृष्णा को ही मिला है. ऐसे में कब से ये परायापन आ गया. माफी की जरूरत पड़ गई वो भी चैनल के माध्यम से.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

 

किस वजह से आई थी रिश्ते में दरार?
दोनों परिवारों के बीच विवाद सोशल मीडिया पर कश्मीरा शाह के एक मैसेज से हुआ था. उस मैसेज में कश्मीरा शाह ने लिखा था कि कुछ लोग पैसे लेकर डांस करते हैं. उस वक्त गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस कमेंट को खुद पर ले लिया था. लिहाजा दोनों परिवारों में विवाद बढ़ता गया और दूरियां आती गईं. दरार खाई में तब बदली जब कृष्णा के बच्चों के जन्मदिन पर गोविंदा का परिवार शामिल नहीं हुआ.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अग्रवाल सभा सक्ती के पुनः अध्यक्ष बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार किया व्यक्त

 

 

अब क्या गोविंदा से मिलेगी माफी?
अब सवाल ये है कि क्या गोविंदा भी कृष्णा को माफ करना चाहते हैं लेकिन उन्हें इंतजार है कृष्णा के सामने आकर माफी मांगने का? जिस तरह का बयान गोविदा ने दिया है उससे तो कम से कम यही जाहिर होता है.

error: Content is protected !!