कुदरत का कहर.. इस राज्य में आई बाढ़ और भूस्खलन ने ले ली 38 की जान, 40,700 लोग हुए प्रभावित

गुवाहाटी. असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को काफी सुधार हुआ, हालांकि दो जिलों में अब भी 40,700 से अधिक लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।



असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ के संबंध में दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, कछार और मोरीगांव जिलों में 40,700 से अधिक लोग प्रभावित हैं। मोरीगांव सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 30,400 से अधिक लोगों को बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

बुलेटिन में कहा गया है कि वर्तमान में 137 गांव जलमग्न हैं और 6,029.50 हेक्टेयर कृषि भूमि डूब गई है। राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से कुल 38 लोगों की मौत हुई है।

error: Content is protected !!