NDA’s presidential candidate Draupadi Murmu : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सिक्योरिटी, सुरक्षा में तैनात रहेंगे… इतने सारे जवान …जानिए

नई दिल्ली। आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने Z+सुरक्षा दी है। केंद्र सरकार ने उन्हें CRPF कर्मियों द्वारा Z+सिक्योरिटी दिया है।



भाजपा ने मंगलवार को ही झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को NDA का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया। जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा का नाम आगामी राष्ट्रपति के लिए घोषित किया गया। बता दें द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

क्या होती है Z + सिक्योरिटी
Z + सिक्योरिटी ज्यादातर केंद्र सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायाधीश, मशहूर राजनेता व बड़े ब्यूरोक्रेट्स को मुहैया कराई जाती है। जिसमें 36 सुरक्षाकर्मी सेवा में तैनात किए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एनएसजी के 10 कमांडोज भी शामिल हैं।

इन कमांडोज को अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात किया जाता है। इसमें तीन घेरे में सुरक्षा की जाती है। पहले घेरे में एनएसजी सुरक्षा में लगाए जाते हैं, इसके बाद एसपीजी के अधिकारी तैनात किए जाते हैं और इसके साथ ही आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में लगाए जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

error: Content is protected !!