खत्म नहीं हो रही निक जोनस की चाहत, पति की वजह से प्रियंका बनेंगी 11 बच्चों की मां

Priyanka Chopra Kids: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों पैरेंटहुड इंजॉय कर रहे हैं. दोनों अपनी बेटी के साथ काफी बिजी हैं. लेकिन हो सकता है आने वाले समय में आपको और भी खुशखबरी सुनने को मिले.

 



 

 

 

Priyanka Chopra Kids: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी को दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है. हाल ही में यह जोड़ा एक बच्ची के पैरैट्स बने और इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन ऐसा नहीं है कि निक और प्रियंका (Nick Priyanka) एक बच्ची से संतुष्ट हो जाएंगे. इस कपल की प्लानिंग काफी लंबी-चौड़ी है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.

 

 

निक चाहते हैं ढेर सारे बच्चे

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इसी साल जनवरी में निक और प्रियंका (Nick Priyanka) के घर खुशखबरी आई, सेरोगेसी के जरिए ये कपल माता-पिता बने और उन्होंने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा. लेकिन निक की चाहत एक बच्चे तक सीमित नहीं रहने वाली है. निक जोनस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रियंका चोपड़ा उनके जीवन का एक बेहद ही खूबसूरत हिस्सा है और वे उनके साथ एक बड़ा परिवार बनाने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक बेहद ही खूबसूरत यात्रा होने वाली है और मैं प्रियंका से ढेर सारे बच्चे चाहता हूं.

 

 

प्रियंका बनना चाहती हैं 11 बच्चों की मां

दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी एक इंटरव्यू में बच्चों को लेकर कहा था कि वो 11 बच्चे चाहती है. एक्ट्रेस यह जवाब देने के बाद जोर-जोर से हंसने लगी. उन्होंनें आगे कहा कि वो पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं और एक क्रिकेट टीम बनाने के लिए 11 बच्चों की जरूरत होती है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

2018 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने 2018 में एक दूसरे से शादी रचाई थी. अगर निक जोनस की आज भी सोशल मीडिया वॉल को देखें तो पाएंगे कि अब तक निक की प्रियंका के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई है. आपको बता दें कि दोनों ने भारत के राजस्थान में स्थित उमेद भवन में हिन्दू रीति रिवाज और क्रिस्चियन रिवाज से शादी रचाई थी. इनकी शादी के वक्त दुनिया भर के मीडिया ने इन्हें कवर किया था.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!