कहर ढाने आया OPPO का तगड़ा फोन F21 Pro Smartphone, फीचर्स के मामले?.. जानिए..

ओप्पो (Oppo) ने हाल ही में सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन लॉन्च किया है. लाजवाब कैमरे और दमदार बैटरी के साथ इसमें आपको और भी कई सारे कमाल के फीचर्स मिलेंगे. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप इस फोन को खरीदते हैं तो आपको डिब्बे में क्या-क्या मिलेगा और साथ ही बताएंगे कि जैसा वॉलपेपर पर फोन दिखता है, वैसा ही डिब्बे में मिलता है या नहीं. आइए जानते हैं OPPO F21 Pro के बारे में डिटेल में…
Oppo F21 Pro में आपको 6.43-इंच के फुल एचडी+ एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले, 1080×2400 पिक्सल के रेसोल्यूशन, 90Hz के रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें आपको 8GB LPDDR4x RAM और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

Oppo F21 Pro Camera

स्नैपड्रैगन 680 पर काम करने वाले Oppo के इस फोन में आपको एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 64MP के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2MP का माइक्रोस्कोप कैमरा और एक 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इस फोन में आपको 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

Oppo F21 Pro Features

आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 33W के SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Color OS 12.1 पर काम करता है. कनेक्टिविटी के लिए Oppo के इस फोन में में 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm के हेडफोन जैक जैसे कई सारे फीचर शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!