Janjgir Rahul Rescue Award : 105 घण्टे के रेस्क्यू कार्य में भूमिका निभाने वाले 202 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में 105 घण्टे के रेस्क्यू कार्य में भूमिका निभाने वाले 202 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की.

 



दरअसल, पिहरीद गांव का राहुल, 10 जून शुक्रवार को दोपहर में 80 फीट गहरे में बोरवेल्स में गिर गया था, जिसके बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने रेस्क्यू में दिन-रात काम किया और राहुल के रेस्क्यू को सफल बनाने 105 घन्टे तक डटे रहे. उच्च अधिकारियों का सम्मान सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में किया था, लेकिन देश के सबसे बड़े इस रेस्क्यू आपरेशन में पुलिस विभाग के 202 कर्मचारियों ने भी योगदान दिया था. इसके बाद पुलिस लाइन में रेस्क्यू में योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का एसपी विजय अग्रवाल ने सम्मान किया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!