Plane Crash: सेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 5 नौसेना कर्मी की मौत

नई दिल्ली। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में सेना का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 5 मरींस की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटनाग्रस्त विमान ‘मरीन कॉर्प्स ओस्प्रे’ का था। जो कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 



मृतकों की नहीं मिली जानकारी

स्थानीय एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार ‘मरीन कॉर्प्स ओस्प्रे’ विमान में नौसेना के पांच कर्मी सवार थे। एमवी-22 बी ओस्प्रे विमान ने पांच मरीन के साथ बुधवार को ग्लेमिस के पास इंपेरियल काउंटी के एक क्षेत्र से उड़ान भरी थी। सेन डिएगो से ग्लेमिस 185 किलोमीटर दूर है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

विमान दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर प्रशिक्षण के दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद नागरिक एवं सैन्य आपात सेवा के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। विमान में सवार नौसेना के पांच कर्मियों के संबंध में उन्हें कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

दोहरे इंजन वाला था विमान

मेजर मेसन इंग्लाहार्ट ने बताया कि यह विमान सेन डिएगो में मरीन कोर एयर स्टेशन मिरामर का था। एमवी 22 बी दोहरे इंजन वाला विमान है जो एक हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भर सकता है और उतर सकता है। मरीन कोर, नौसेना और वायु सेना इस तरह के विमानों का संचालन करती है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

‘थर्ड मरीन एयरक्राफ्ट विंग’ के कमांडिंग जनरल मेजर जनरल ब्रैडफोर्ड जे. गेरिंग ने एक बयान में कहा, ‘हम इस दुखद दुर्घटना में अपने मरीन की जान जाने पर शोक व्यक्त करते हैं।’

error: Content is protected !!