Janjgir Accident RoadBlock : ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया 5 घण्टे चक्काजाम, मुआवजा मिलने के बाद मामला हुआ शांत

जांजगीर-चाम्पा. डभरा थाना क्षेत्र के बोड़ासागर में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया. गम्भीर रुप से घायल बुजुर्ग की खरसिया के अस्पताल में मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डभरा-खरसिया मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया. बाद में, मुआवजा मिलने पर 5 घण्टे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ.

 



बोड़ासागर गांव का 52 वर्षीय बुजुर्ग श्याम बरेठ, साइकिल से जा रहा था और वह ग्राम पंचायत के पास पहुंचा था कि ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे खरसिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. इधर, मौत की सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया, जो 5 घण्टे चला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!