RRB NTPC CBT-2: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का शेड्यूल जारी, जान लें…किस शहर में कब होगी परीक्षा पढ़िए

रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी, NTPC लेवल 2, 3 एवं 5 के लिए होने वाली सीबीटी 2 की डेट्स जारी कर दी हैं. साथ ही उन शहरों की लिस्ट भी जारी कर दी गई हैं जहां परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.

 



इसके बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इस संबंध में पूरी जानकारी चेक कर लें.गौरतलब है कि आरआरबी द्वारा एनटीपीसी लेवल 2, 3 एवं 5 के लिए सीबीटी 2 परीक्षा 12 जून से 17 जून तक आयोजित की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

परीक्षा देश के 13 शहरों में होगी.

आरआरबी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 12, 13 एवं 14 जून को सीबीटी 2 की परीक्षा चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, रांची, भुवनेश्वर, बिलासपुर, गोरखपुर, मुंबई एवं सिकंदराबाद में आयोजित की जाएगी.

वहीं भोपाल, गुवाहाटी, अजमेर, चेन्नई, जम्मू कश्मीर, बेंगलुरु, सिलीगुड़ी, कोलकाता, मालदा, प्रयागराज, अहमदाबाद एवं तिरुवनंतपुरम में 15, 16 एवं 17 जून को परीक्षा होगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

परीक्षा की अलग-अलग डेट्स एवं लेवल के लिए उम्मीदवारों के अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. जो की परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे. उम्मीदवार उसे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे

error: Content is protected !!