Teacher Recruitment in Chhattisgarh : एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों सहित….कई पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

बलौदाबाजार। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों सहित अन्य पदों पर भ​र्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जून तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसे लेकर आदिवासी विकास विभाग जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से आदेश जारी हो गया है।

 



जिसके तहत कसडोल विकासखंड में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम, सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार 10 जून तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

जारी विज्ञापन के अनुसार निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक पी.जी.टी./टी.जी.टी. एवं अन्य पदों पर भर्ती निर्धारित आवेदन प्रारूप में आमंत्रित किया जा रहा है।

अतः रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदकों से आवेदन पत्र, कार्यालय आदिवासी विकास विभाग जिला बलौदाबाजार -भाटापारा छ.ग. के पते पर 10 जून 2022 को कार्यालयीन समय तक ऑफलाईन आवेदन कक्ष क्रमांक 86 में आवेदक स्वयं उपस्थित होकर/स्पीड पोस्ट के माध्यम से एंव कार्यालय के ई-मेल आई डी एसीटीबलौदाबाजार 11एड डी रेट जीमेल डॉट कम आमंत्रित किया जा रहा है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी के लिए जिलें की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट अथवा कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!