पॉर्न स्टार इस पार्टी से लड़ेगी चुनाव, बोली- ‘सेक्स सब करते हैं, मैं बस कैमरे के सामने करती हूं’

ब्रा‍ज़िलिया. ब्राजील में जल्द ही चुनावी बिगुल बजने वाला है। इससे पहले ही ब्राजील में सियासी पार्टियों के एक दूसरे पर बयानबाजी भी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर नए चेहरे भी चुनाव लड़ने के लिए अब सक्रिय राजनीति करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पॉर्न स्टार भी चुनावी ताल ठोंक रही है।



दरअसल ब्राजील की एक पॉर्न स्टार भी मैदान में उतरेगी। एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली पोर्न स्टार बियांका नाल्दी ने क्रिश्चन लेबर पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि ईसाई मतदाताओं को उनके पुराने काम से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

सेक्स को लेकर कहा कि यह एक पवित्र कार्य है, इससे लाभ उठाना प्रासंगिक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘सेक्स ईश्वर ने दिया है। ईश्वर ही हैं जिन्होंने सेक्स को बनाया। यहां तक कि जानवरों को भी इसकी जरूरत होती है।

बहुत से लोग हैं जो पाखंड करते हैं और मेरे काम को लेकर मेरी आलोचना करते हैं। सेक्स हर कोई करता है, बस अंतर इतना है कि मैं कैमरे के सामने करती हूं।

महज पांच साल पहले बियांका नाल्दी पॉर्न इंडस्ट्री में आई थीं। लेकिन पॉर्न स्टार बनने से पहले वह एक नर्स टेक्नीशियन थीं। वहीं अब राजनीति में प्रवेश करने वाली है। पोर्न स्टार बियांका नाल्दी ने रियो डि जेनेरियो से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

उन्होंने कहा कि अगर मुझे निमंत्रण मिलेगा तो मैं जरूर पॉलिटिक्स में जाऊंगी। उन्होंने कहा कि बाद में मुझे एक कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ने का भी ऑफर मिला और मैंने इसे स्वीकार कर लिया, क्योंकि राजनीति हमारे जीवन का हिस्सा है।

बता दें किक्रिश्चन लेबर पार्टी ब्राजील की दक्षिणपंथी पार्टी मानी जाती है। इसकी विचारधारा ईसाई लोकतंत्र, रूढ़ीवादी उदारवाद और श्रमवाद है।

error: Content is protected !!