Monkeypox से सावधान! बचने के लिए तुरंत डाउनलोड करें ये App; जानिए कैसे फैलता है और कैसे बचाएगा. पढ़िए खबर…

भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे लोगों के जेहन में कई सारे सवाल उठ रहे हैं कि क्या मंकीपॉक्स के बड़े स्तर पर फैलने का खतरा है. दिल्ली में भी एक मरीज में इसकी पुष्टि हुई है. मरीज 34 वर्षीय एक व्यक्ति है जिसका विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं था. ऐसी खबरों ने World Health Organization (WHO) की भी चिंता बढ़ा दी है. Monkeypox को लेकर WHO ने लोगों को चेतावनी दी है. आज हम आपको ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके इसके लक्षण के बारे में पता चलेगा और सारी जानकारी मिलेगी…



 

 

Monkeypox से बचने के लिए आप WHO की मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यहां आपको Monkeypox को लेकर सारी जानकारी मिलेगी. ऐप से आपको लोकेशन के साथ Monkeypox के मरीजों के बारे में पता चलेगा. इस ऐप में बचने के तरीकों के बारे में भी बताया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

 

 

Monkeypox virus in India: क्या है मंकीपॉक्स?

आपको बता दें कि मंकीपॉक्स एक जूनोटिक डिजीज है, जो कि लगभग चिकनपॉक्स की तरह होती है. लेकिन यह चिकनपॉक्स नहीं होती है. अगर आप मंकीपॉक्स की पहचान करना चाहते हैं, तो मंकीपॉक्स के लक्षणों के बारे में जरूर जानकारी लें.

 

 

Monkeypox Symptoms: मंकीपॉक्स वायरस के खतरनाक लक्षण

खबर के मुताबिक, मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण चिकनपॉक्स की तरह ही होते हैं. लेकिन यह हल्के होते हैं. आइए मंकीपॉक्स के लक्षण जानते हैं. जैसे-

– बुखार
– सिरदर्द
– लिंफ नोड्स में सूजन
– मसल्स में दर्द और कमर दर्द
– ठंड लगना
– अत्यधिक थकान
– चेहरे, मुंह के अंदर, हाथ-पैर, छाती, जननांग, मलद्वार आदि जगहों पर पिंपल या छाले की तरह दिखने वाला रैशेज, आदि

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

Monkeypox Virus Prevention: मंकीपॉक्स वायरस से बचने के टिप्स

– जिस व्यक्ति पर मंकीपॉक्स जैसा रैशेज दिख रहा हो, उससे नजदीकी या स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट ना बनाएं.
– जिस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिख रहे हों, उसकी चादर, तौलिया या कपड़ों जैसी पर्सनल चीजें ना छुएं.
– अपने हाथों को साबुन व पानी से धोएं या एल्कोहॉल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
– अगर आप के अंदर मंकीपॉक्स के लक्षण दिख रहे हैं, तो घर पर रहें.
– अपने पालतू जानवरों से भी दूरी बनाकर रखें.

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

error: Content is protected !!