Janjgir-Nawagarh Accident Death : दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत होने का मामला, घायल 1 युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, अन्य 3 घायल युवकों का इलाज जारी…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के बुड़ेना गांव में दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई और इलाज के दौरान युवक बुधराम कश्यप की अस्पताल में मौत हो गई है. हादसे में अन्य 3 युवक भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



दरअसल, अवरीद गांव का तीजराम यादव का 25 वर्षीय बेटा बुधराम यादव, अपने दोस्त के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाकर बुड़ेना गांव की तरफ से लौट रहा था, तभी बाइक में अवरीद गांव की तरफ से आ रहे कुटरा गांव के युवक अर्जुन कश्यप की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक बुधराम कश्यप को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान युवक बुधराम कश्यप की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. अन्य 3 घायलों को भी इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!