BIG ACCIDENT: नदी में नाव पलटने से 19 की मौत, एक ही बोट में सवार थे 100 लोग, लापता लोगों की तलाश जारी

पाकिस्तान – पंजाब और सिंध सीमा के पास सिंधु नदी में नाव पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में नाव के पलट जाने के कारण 19 महिलाओं की मौत हो गई। नाव में कुल 100 लोग सवार थे। अन्य लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। नाव में सवार लोग एक बारात में जा रहे थे।

 



यह सभी लोग मच्छला कबीले के रहने वाले थे। इस बचाव अभियान में तैराकों पांच एंबुलेंस और एम बचाव बैन समेत कुल 30 लोगों की रेस्क्यू टीम इस बचाव अभियान में लगे हुए है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

वहीं अगर देखा जाए तो मरने वालों की संख्या में बढ़ सकती है। इस घटना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

रेस्क्यू टीम ने 35 लोगों की जान बचाई

रेस्क्यू टीम ने कम से कम 35 लोगों की जान बचा ली है अन्य लोगों की तलाश जारी है। भारी बारिश के बाद नदी का बहाव तेज हो गया था और साथ ही नाव पर ओवरलोडिंग भी ज्यादा थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं पंजाब मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक
error: Content is protected !!