BSNL 4G Network: BSNL ने कर दिया ये बड़ा एलान, jio, Airtel, VI को लगा तगड़ा झटका

मोदी कैबिनेट ने आज बीएसएनएल (BSNL) के लिए रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी है। कैबिनेट की बैठक के बाद दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 1.64 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया गया है।

 



पहला पैकेज 2019 में दिया गया था। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने बीएसएनएल और भारत ब्रॉडबैंक नेटवर्क लिमिटेड के विलय को मंजूरी दी गई है।

वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले के बारे में पत्रकारों को बताया कि सरकार बीएसएनएल को 4जी सेवाओं की पेशकश करने के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करेगी। वैष्णव ने बताया कि दूसरे फैसले के तहत गांवों में कनेक्टिविटी के लिए आज 26316 करोड़ के पैकेज की कैबिनेट ने मंजूरी दी।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

जिन गांवों में 2जी है, उन्हें 4जी सर्विस मिले उसके लिए मंजूरी दी गई है। इससे 25 हजार गावों को फायदा मिलेगा. बॉर्डर एरिया के लिए भी आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया में पूर्वी लद्दाख भी शामिल होगा जहां 4जी लाया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और कम्युनिकेशन मंत्रालय बताएंगी कि कैसे बॉर्डर एरिया में 4जी नेटवर्क लाया जा सकता है। वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति पर जोर देते हैं।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!