छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून ने दशतक दे दी है। कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ और ओडिशा में अलग अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है।



वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। यहां ​पिछले दो दिनों में हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : नगर पंचायत डभरा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण शुरू

मौसम विभाग के मुताबिक नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा, गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल और माहे में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूल वैन, 9 बच्चे समेत 12 लोग घायल, प्रिंसिपल चला रहे थे वैन, जिला अस्पताल पहुंचे नवागढ़ BEO, हादसे के बाद उठे कई सवाल...

इसके साथ ही मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज और बिजली के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

error: Content is protected !!