छत्तीसगढ़ : टीएस सिंहदेव के इस्तीफे वाले पत्र पर विधायक दल की बैठक में गुस्सा छलका…..कार्रवाई के लिए पत्र हाईकमान को भेजा गया, रविंद्र चौबे क्या कहा पढ़िए

रायपुर. टीएस सिहदेव के इस्तीफे के मामले में रविवार रात विधायक दल की बैठक में जमकर नाराजगी छलकी। बैठक के दौरान कई विधायकों ने तीखी नाराजगी जताई। खबर है कि बैठक में इस्तीफे के पत्र को सार्वजनिक किए जाने को लेकर काफी ज्यादा नाराजगी जताई गई।

 



बैठक में कहा गया कि अगर कुछ ऐसी बातें थी तो पार्टी फोरम में यह बातें रखी जानी थी। लेकिन जिस तरह से पत्र को सार्वजनिक कर छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है, ये अनुशासनहीनता है।

खबर तो यह भी आई है कि 60 से ज्यादा विधायकों ने पत्र लिखकर टीएस देव के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की है। इससे पहले मानसून सत्र और राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर बुलाई गई बैठक में ज्यादातर वक्त टीएस सिंहदेव के इस्तीफे को लेकर चर्चा में ही गुजरा। बैठक के दौरान टीएस सिंहदेव विधायक दल की बैठक में मौजूद नहीं थे।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि बाबा साहब के इस्तीफे को लेकर कई सारे विधायक बैठक में आहत दिखे। जिन्होंने अपनी बातों को बैठक में रखा, इस दौरान हाईकमान के प्रतिनिधि पीएल पुनिया भी मौजूद रहे। हाईकमान से इस संदर्भ में बात करेंगे।

जिस तरह से टीएस सिंहदेव ने पत्रों में उल्लेख किया है, उससे कई सारे विधायक आहत है। राज्य सरकार घोषणा पत्र का पूरा पालन कर रही है। विधायकों ने अपनी भावनाओं से बैठक में सभी को अवगत कराया है। अब हाईकमान को इस संदर्भ में निर्णय लेना है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

आपको बता दें कि शनिवार शाम टीएस सिंहदेव ने 4 पन्नों का पत्र लिखकर पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 4 पन्नों के पत्र में उन्होंने सरकार के कामकाज को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। पत्र के सार्वजनिक होने के बाद कई गंभीर बातें सामने आई थी।

माना जा रहा है कि विधायकों ने जो नाराजगी भरी चिट्ठी सोनिया गांधी को भेजी है उस पर कार्रवाई हो सकती है। इधर टीएस सिंहदेव आज रायपुर पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद वह राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालेंगे और फिर शाम में दिल्ली रवाना हो जाएंगे। अब इस पूरे मामले पर हाईकमान पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!