राष्ट्रपति चुनाव : आज होगा द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के भाग्य का फैसला, जानें कैसे होगा मतदान…

भोपाल । राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान होने हैं। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव रण में उतरे हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते दिनों विपक्ष के सभी दलों को समर्थन देने की बात कही थी। इसके लिेए उन्होंने कई नेताओं से बैठक भी कि लेकिन इस दिशा में कोई नहीं सफलता मिली। विपक्ष जैसे तैसे अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए ऐढ़ी चोटी का जोर लगा रही हैं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : चाम्पा पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने डोंगाकोहरौद में सड़क को लेकर ग्रामीणों के आमरण अनशन पर कहा, 'संज्ञान में आया है मामला, अफसरों को निर्देशित किया गया है'

आज दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना हैं। किसका वोट किसे जाएगा और सबके दांव की पोल आज खुलने वाले हैं। बताया जा रहा हैं कि सुबह 10 बजे से मतदान शुरुु होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कई विधायक पहुंच गए हैं।

4000 से ज्यादा सांसद और विधायक देश के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। कई क्षेत्रीय दल भी एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू का समर्थन करने वाले हैं। इनमें शिवसेना, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड, शिरोमणि अकाली दल, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, AIADMK, टीडीपी, वाईएसआरसीपी और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Big News : डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे चाम्पा, रायपुर के नकटी गांव में तोड़फोड़ मामले में बोले, 'सरकार है संजीदा, सरकार को है लोगों की चिंता'
error: Content is protected !!