छत्तीसगढ़ः भूकंप से कांपी धरती, SECL में 3 श्रमिक घायल, 4.6 रही तीव्रता 

सरगुजा। सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गए। वहीं कोरिया जिले में भी सुबह भूकंप के झटके से 3 मजदूर घायल हो गए हैं। वैसे अब तक कोई खतरनाक जान माल के नुकसान की सूचना नहीं आई है।



बता दें कि सोमवार सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका असर सरगुजा में उतना प्रभावी नहीं रहा और लोगों को भूकंप का पता ही नहीं चला। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर को भेजा गया जेल...

दरअसल, अम्बिकापुर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार भूकंप की जो ताजा जानकारी मिली है उसके अनुसार यह मामूली झटका था और सरगुजा जिले में इसे तो लोगों ने महसूस भी नहीं किया।

कोरिया जिले में भूकंप की तीव्रता थी वह रिक्टर पैमाने में 4.6 बताई जा रही है। यह जमीन के 10 किमी अंदर सक्रिय होना बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

कोरिया जिले के रात करीबन 1 बजे कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4+ आंकी गई है। भूकंप की वजह से एसईसीएल चरचा अंडर ग्राउंड माइंस के अंदर गोफ गिरने से 3 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

Earthquake: गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीबन एक बजे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय माइंस में एक दर्जन से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे।

error: Content is protected !!