JanjgirChampa Follow-Up : पुल से महानदी में युवक गिरने का मामला, रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से SDRF की टीम पहुंची, 7 घण्टे बाद भी युवक का पता नहीं चला, महानदी में रेस्क्यू शुरू

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के शबरी सेतू से महानदी में गिरे युवक का 7 घण्टे बाद भी कुछ पता नहीं चला है. सूचना के बाद बिलासपुर से SDRF की टीम मौके पर पहुंची है और महानदी में मोटर बोट से युवक की तलाश की जा रही है.जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण के किराना व्यापारी बाबूलाल अग्रवाल का बेटा अभिषेक उर्फ विनय अग्रवाल, हर दिन सुबह मछलियों को दाना देने जाता था. आज भी महानदी के शबरी सेतू में गया था और महानदी में गिर गया है. उसकी बाइक भी पुल पर पड़ी मिली है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर है और लोगों की भीड़ जुटी है. सूचना के बाद बिलासपुर से SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और मोटर बोट में सवार होकर टीम द्वारा युवक की खोजबीन की जा रही है.

फिलहाल, 7 घण्टे बाद भी महानदी में पुल से गिरे युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है. महानदी के तटीय इलाके के गांवों में भी जानकारी दी गई है. युवक के महानदी में गिरने के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं, क्योंकि युवक अभिषेक उर्फ विनय, परिवार का एकलौता बेटा है. अभिषेक का भी छोटा बच्चा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

Related posts:

error: Content is protected !!