छत्तीसगढ़: बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़े, बहाव में बहे, शिवनाथ नदी में कार सहित 5 लोग डूबे, 6 घंटे से तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में देर रात एक कार शिवनाथ नदी में समा गई। कार में 5 लोग सवार बताए जा रहे हैं। अभी तक न कार का पता चल सका है और न उसमें सवार लोगों का। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम सुबह 6 बजे से नदी में सर्चिंग कर रही है।

 



जानकारी के मुताबिक एक कार रविवार देर रात 12.30 बजे अंजोरा की तरफ से दुर्ग आ रही थी। कार ब्रिज से न जाकर सीधे नदी की ओर जाने लगी। नदी में बाढ़ होने से की वजह से पुलिस ने वहां बैरिकेड्स लगाकर रखा है, जिससे की कोई नदी की तरफ न जा सके।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

घटना स्थल से कुछ दूर पर ईंट भट्ठा बनाने वाले रहते हैं। उन्होंने बताया कि कार बैरिकेड्स के पास कुछ समय के लिए रुकी। इसके बाद कार से दो तीन लोग उतरे। उन्होंने बैरिकेड्स को हटाया और कार को नदी में घुसा दिया। नदी में बाढ़ होने की वजह से कार उसमें बहती चली गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ
नदी में कार बह जाने की सूचना लोगों ने डायल 112 को दिया। इसके बाद पुलगांव पुलिस और एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। रात में काफी देर सर्च करने के बाद कहीं कुछ नहीं पता चला। जैसे ही सुबह हुई तड़के से ही गोताखोरों टीम वोट लेकर नदी में उतर गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!