IAS Success Story: गांव में रहकर कैसे करें सिविल सेवा की तैयारी? Himanshu Gupta से जानें सफलता हासिल करने का तरीका

आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2020 में सफलता प्राप्त करने वाले हिमांशु गुप्ता की सक्सेस स्टोरी बताएंगे. हिमांशु ने एक छोटे से कस्बे में रहकर यूपीएससी की तैयारी की और लगातार तीन बार परीक्षा पास कर अनोखा मुकाम हासिल कर लिया.

 



छोटे से कस्बे में रहकर की तैयारी

हिमांशु उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक कस्बे के रहने वाले हैं. उनके पिता एक दुकान चलाते हैं. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु ने घर पर रहकर ही सिविल सेवा की तैयारी करने का फैसला किया और इसके लिए कड़ी मेहनत की. खास बात यह रही कि पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर ली.

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

लेकिन आईएएस सेवा नहीं मिली. उन्होंने दोबारा कोशिश की, तो आईपीएस सेवा मिली. आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्होंने आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया. हिमांशु ने इस दौरान न तो कभी कोचिंग का सहारा लिया और ना ही किसी बड़े शहर का रुख किया.

इस तरह बनाई रणनीति और हासिल की सफलता
हिमांशु ने बड़े शहर में जाकर कोचिंग करने के बजाय सेल्फ स्टडी करने का फैसला किया. उन्होंने सबसे पहले एनसीईआरटी की किताबें पढ़ीं और फिर उसके बाद स्टैंडर्ड बुक से तैयारी की. जब भी उन्हें जरूरत पड़ी उन्होंने इंटरनेट का इस्तेमाल किया और नोट्स निकाले.

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

इंटरनेट से उन्हें तैयारी में काफी मदद मिली. हिमांशु की दिलचस्पी हमेशा अखबार पढ़ने में रही और इससे उनको करंट अफेयर्स की जानकारी मिलती रही. वे मानते हैं कि हर किसी को तैयारी के दौरान प्रतिदिन अखबार या मैगजीन जरूर पढ़नी चाहिए.

अन्य उम्मीदवारों को यह सलाह देते हैं हिमांशु
यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को हिमांशु बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि जो लोग छोटे गांव या कस्बे में रहकर तैयारी करना चाहते हैं, वे इंटरनेट की मदद ले और अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें.

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

हिमांशु कहते हैं कि हर दिन अखबार पढ़ें, एनसीईआरटी की किताबें देखें, इंटरनेट पर जाकर नोट्स देखें और उसके अनुसार अपना टाइम टेबल बनाएं. हिमांशु के मुताबिक इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप यूपीएससी परीक्षा पास कर सकते हैं.

error: Content is protected !!