IND vs ENG 3RD T20 Playing 11: टीम इंडिया की इतिहास रचने पर नजर, रविंद्र जडेजा बल्ले के साथ गेंद से भी करेंगे कमाल? ये है भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार 10 जुलाई 2022 को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड से भिड़ेगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के पास टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का शानदार मौका है।



भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच में शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होना है।

भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 50 और दूसरे टी20 में 49 रन से जीत हासिल की थी। अब उनका लक्ष्य अपने द्विपक्षीय सीरीज के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड का साफ करने का होगा। वहीं, जोस बटलर की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम को सीरीज में अपनी पहली जीत की तलाश होगी।

इसे भी पढ़े -  Jasprit Bumrah की खातिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है BCCI, इतने करोड़ से जुड़ा है मामला...जानिए

मैच के दौरान नॉटिंघम में 10 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मैच के दौरान दिन तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। खेल के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं है।

ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। यहां एक बार फिर बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करते दिख सकते हैं। मैच के उत्तरार्ध में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स के दबदबे की उम्मीद है।

ऐसे में रविंद्र जडेजा बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल करें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। युजवेंद्र चहल की फिरकी में भी अंग्रेज बल्लेबाज फंसते हुए दिख सकते हैं। भारतीय बल्लेबाजों को लियाम लिविंगस्टोन और रिचर्ड ग्लीसन से सतर्क रहना होगा।

इसे भी पढ़े -  Jasprit Bumrah की खातिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है BCCI, इतने करोड़ से जुड़ा है मामला...जानिए

तीसरे टी20 मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, मैट पार्किंसन।

error: Content is protected !!