Indian Army Agniveer Recruitment Rally 2022: अग्निवीर पदों के लिए अगस्त के इस दिन तक करें आवेदन, इस तारीख को होगी भर्ती रैली…जानिए विस्तार से 

भारतीय सेना ने सिक्किम में अग्निवीर भर्ती रैली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार Agniveer Recruitment Rally 2022 के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई 2022 से शुरू की गई है।

 



यहां होगी रैली

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क) / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती की जाएगी।‌ इसके लिए भारतीय सेना द्वारा सिक्किम में 1 सितंबर 2022 से 5 सितंबर 2022 तक बाइचुंग स्टेडियम, नामची में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

कौन कर सकता है आवेदन

अग्निवीर (टेक्निकल) और अग्निवीर (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) के लिए 8वीं पास और अन्य पदों के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 17 1/2 और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

Indian Army Agniveer Application: यहां करें अप्लाई

अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in के माध्यम से 3 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

error: Content is protected !!